October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में  जिला कारागार में लगा विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर

0
1004402846
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी0डि)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन में यशवंत कुमार द्वारा नालसा (डॉन.ड्रग अवेयरनेस एण्ड वेलनेस नेविगेशन फ ॉर ए ड्रग फ्र ी इंडिया) योजना -२०२५  के संबन्ध में जिला मुखयालय नैनीताल स्थित जिला कारागार में नालास शॉर्ट वीडियो के माध्यम से  विधिक साक्षरता एवम जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में सर्वप्रथम  नालसा (डॉन.ड्रग अवेयरनेस एण्ड वेलनेस नेविगेशन फ ॉर ए ड्रग फ्र ी इंडिया) योजना २०२५ पर आधारित सॉर्ट वीडियो का प्रदर्शन किया गया। शिविर में बताया गया की  नशा जागरूकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इसका मुखय उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन को रोकना, पीडि़तों का पुनर्वास करना और नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है। नशा पीडि़तों, उनके परिवारों और नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से प्रभावित संवेदनशील लोगों (महिलाएं, युवा और बच्चे) को मुफत कानूनी सेवाएं और परामर्श प्रदान करना, युवाओं और आम जनता को ड्रग्स के दुष्प्रभावों और एनडीपीएस एकट (मादक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ) अधिनियम के कानूनी परिणामों के बारे में शिक्षित करना है।शिविर में प्रभारी करापाल त्रिलोक चन्द आर्य,बन्दी रक्षक महेंद्र बोहरा, बन्दी रक्षक प्रशांत भट्ट जेल पीएलवी नीलेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *