अग्निकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व दर्जा मंत्री खष्टी बिष्ट ने दुख व्यक्त करते हुए उठाए सवाल

नैनीताल । उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के अलीगंज में हुए अग्निकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि यह हादसा शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। उन्होंने प्रश्न किया कि ऐसी स्थिति कयों बनी कि बड़ी संखया में विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थानों पर निर्भर होना पड़ रहा है साथ ही उन्होंने पूछा कि बिना पर्याप्त निगरानी के तेजी से बढ़ते कोचिंग संस्थान सफलता की गारंटी के रूप में कैसे स्थापित हो गए।खष्टी बिष्ट ने कहा कि कोचिंग संस्कृति के लगातार विस्तार पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि कया वर्तमान शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों को केवल परीक्षा केंद्रित बना रही है? जबकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य व्यापक ज्ञान होना चाहिए।
उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हैं। उन्होंने उत्तराखंड में सामने आए पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा है और जिममेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने सरकार से मांग की कि इस तरह की घटनाओं के लिए जिममेदार लोगों पर सखत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और संबंधित मंत्री अपनी जिममेदारी निभाने में विफ ल रहे हैं तो उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।





















