भाजपा नेता भुवन आर्य के सामने
ग्राम सभा अमोठा के ग्रामीणों ने रोड की रखी मांग
दी चेतावनी रोड नहीं तो वोट नहीं भुवन ने दिया आश्वासन












नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लाक के ग्राम सभा अमोठा पहुचकर जनसंपर्क किया एवं स्थानीय लोगों ने डॉ आर्य से लिंक मार्ग की मांग की जो लिंक मार्ग अमोठा से डोला हाईस्कूल तक है बनाने की मांग उठाई है और उन्होंने कहा है रोड नहीं तो वोट नहीं। उनकी जायज मांग पर डॉ आर्य ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल्द से जल्द रोड बनाने को लेकर अनुरोध करेंगे। उन्होंने
ग्राम सभा पातली एवं अमतोली पहुंचकर जनसंपर्क किया एवं स्थानीय लोगों को डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं एवं स्वरोजगार योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर गोपाल राम पूर्व प्रधान, प्रकाश सती पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, जगदीश आर्य पूर्व प्रधान अमतोली , ललित चन्द्र, ईश्वरी दत्त,तरूण कुमार, गुसाई नाथ, अनिल कुमार , गुड्डू पाण्डे, रेखा देवी, तारा दत्त पाण्डे, सुरेश आर्य, शांति प्रसाद, बिमला देवी, प्रकाश सती, चन्द्र प्रकाश, जय दत्त, इन्दिरा देवी, हरीश आर्य, महेंद्र आर्य, प्रेम प्रकाश, महेश जोशी , गिरीश उपाध्याय, विनोद पाण्डे, हरीश जोशी, तारा सिंह, गोपाल सिंह, खुशालीनाथ ,कमल रावत एवं अन्य ग्रामवासियों से मुलाकात की है।





















