October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

11 नौलों/धारे का हो रहा है जीर्णोद्वार आठ का हुआ कार्य पूरा

0
1004388588
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जल्दी सभी 11 दिखेंगे कुमाऊंनी पारंपरिक शैली में

नैनीताल । जल संस्थान की ओर से नैनीताल क्षेत्रांतर्गत 11 नौलों/ धारों का जीर्णोद्वार कार्य कुमाउनी पारंपरिक शैली में कराया जाना है जिसमें से वर्तमान में 8 नौलों का कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष तीन पर कार्य चल रहा है। इसके लिए जल संस्थान ने 108.47 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया था जिसमें से नगरपालिका नैनीताल ने जल संस्थान को 54.23 लाख रूपए की धनराशि दे दी थी और 54.24 लाख रुपए की धनराशि और दी जानी है। इसके लिए जल संस्थान ने नगरपालिका को पत्र भेजकर शेष धनराशि देने का आग्रह किया है ताकि संबंधित ठेकेदार को भुगतान किया जा सके।
जल संस्थान के ईई रमेश गर्बियाल ने बताया कि संस्थान की ओर से 11 नौलों/ धारों का जीर्णोद्वार कार्य किया जाना था जिसमें पर्दाधारा मल्लीताल, विश्राम घाट पाइंस, स्प्रिंग फील्ड मल्लीताल, चूनाधारा मल्लीताल, स्टोनले कंपाउंड तल्लीताल, राजपुरा मल्लीताल, नारायण नगर,सिपाही धारा तल्लीताल, गुफा महादेव तल्ला कृष्णपुर,गौमुखधारा तल्ला कृष्णापुर, तुतुडियाधारा तल्ला कृष्णापुर शामिल हैं। इनमें से 8 धारों का कार्य पूरा हो चुका है और अन्य 3 पर कार्य चल रहा है। शीघ्र ही इन्हें भी पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि 108.47 लाख रुपए से इनका कार्य कराया जाना था जिसमें से पूर्व में पालिका ने 54.23 लाख का भुगतान किया था शेष 54.24 लाख रुपए का भुगतान पालिका की ओर से किया जाना है जिसके लिए संस्थान ने नगरपालिका को पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *