September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली कार्यक्रम मे

0
1004297952
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने किया संबोधित

अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

भीमताल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेत्री भावना मेहरा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कम तेल एवं बिना घी से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान अपनाने का संदेश दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में अनेक जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं कम तेल की थाली स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान भी उसी कड़ी का महत्वपूर्ण प्रयास है जिसका उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है उन्होंने महिलाओं से परिवार और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी भगत ने की। इस दौरान एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, मंडल प्रभारी राधा खोलिया, ग्राम प्रधान जया बोरा, सभासद शिप्रा जोशी, गीता जीना, राधा आर्य, चंद्रकला जोशी, पूनम लता, दीपा जोशी, मोना पांडेय, दीपा बिष्ट, सविता पंत, कविता गिरी, गीता बिष्ट, अनीता जोशी, ज्योति तिवाड़ी, पुष्पा सुयाल, ज्योति पुरी, गीता कांडपाल, भगवती भगत, उमा कांडपाल, जिला मंत्री प्रकाश भट्ट मनोज, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गिरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आईटी संयोजक श्रीमती मीनाक्षी आर्या ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *