September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वनस्पति विज्ञान विभाग में ग्रीन मिशन के लिए पौधारोपण कार्यक्रम हुआ

0
1004284996
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज ग्रीन मिशन के लिए पौधारोपण कार्य क्रम किया गया ।पंतनगर विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी विभाग के प्रॉफ सुजीत कुमार लवानिया ने पद्म का पौधा रोपा। डॉ लवानिया डी एस बी के एलुमनी है । इस अवसर पर प्रॉफ लवानिया ने कहा कि पौधारोपण जीवन का सबसे सकारात्मक कार्य है । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि पौधे लगाना जीवन में आनंद की अनुभूति देते है । आज पदम ,बांज , पांगर,देवदार ,तेज पत्ता , हाइड्रेंजिया , येलो के पौधे लगाए गए ।पौधे रेंज ऑफिसर आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए । बांज पहाड़ के पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत बनाता है । पद्म एक धार्मिक पौधा है ।देवदार को भगवान की लकड़ी माना जाता है तथा देवदारु कहा जाता है । प्रॉफ सुजीत कुमार लवानिया को शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । वानिकी विभागाध्यक्ष प्रॉफ आशीष तिवारी ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ हिमानी कार्की ,डॉ नंदन मेहरा ,डॉ नवीन पांडे ,शीतल कोरंगा ,गोपाल बिष्ट , लीला पंत , मोहित खाती ने आज पौधारोपण कर हरित आंदोलन को आगे बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *