September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पुलिस कर्मियों द्वारा महिला के साथ हुई कथित अभद्रता की

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

व्यापारियों ने घोर निंदा की है

नैनीताल भीमताल। कैंची क्षेत्र के समस्त व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों द्वारा महिला के साथ हुई कथित अभद्रता की घटना की कड़ी निंदा की कैंची क्षेत्र के समस्त व्यापारियों एवं होटल व्यवसायियों की ओर से कल कैंची क्षेत्र में दो पुलिस कर्मियों द्वारा एक स्थानीय महिला के साथ कथित रूप से की गई अभद्रता एवं दुर्व्यवहार की घटना का घोर विरोध एवं निंदा की जाती है। इस घटना से समूचे कैंची क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है तथा स्थानीय जनता एवं व्यापारियों की भावनाएँ आहत हुई हैं। व्यापारी नेता की लिस्ट ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जनता की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है, उन्हीं के द्वारा इस प्रकार के व्यवहार की शिकायत सामने आ रही है। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही व्यापारियों का यह भी कहना है कि प्रत्येक वर्ष कैंची धाम मेले एवं अन्य अवसरों पर पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय होटल व्यवसायियों पर पुलिस बल के ठहरने हेतु कमरे उपलब्ध कराने का दबाव बनाया जाता है। छोटे होटल संचालकों के लिए पर्यटन सीजन के दौरान अपने व्यवसायिक कमरों को उपलब्ध कराना आर्थिक रूप से नुकसानदायक सिद्ध होता है। कई होटलों में सीमित कमरे होने के कारण व्यवसाय प्रभावित होता है तथा स्थानीय लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि यदि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाती है तो उनके ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था प्रशासन स्वयं करे तथा स्थानीय होटल व्यवसायियों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। साथ ही महिला के साथ हुई कथित अभद्रता की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कैंची क्षेत्र के व्यापारी सदैव प्रशासन के सहयोगी रहे हैं और आगे भी रहेंगे, लेकिन स्थानीय लोगों के सम्मान, सुरक्षा एवं व्यवसायिक हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर धीरज तिवारी, अध्यक्ष
पवन भट्ट, महामंत्री
भुवन तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी
पंकज निगल्टिया, ग्राम प्रधान
अखिलेश सेमवाल, सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने घटना पर रोष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *