June 14, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल शहर विकासखंड भीमताल बेतालघाट में भी सोमवार कल

0
1004258907
012 013
111 222 333

कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में रहेगा अवकाश

नैनीताल सरोवर नगरी में कल सोमवार को कैंची धाम की स्थापना दिवस मेल को लेकर प्रशासन ने नैनीताल में भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों का अवकाश को लेकर जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा प्रेस नोट जारी कर घोषित किया है। विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद अन्र्तगत दिनांक 15 जून 2026 को कैंची धाम मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल, बेतालघाट एवं नैनीताल शहर अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में (दिनांक 15 जून 2026 सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक / बेसिक) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल यह सुनिश्चित करेगें कि उक्त आदेश की सूचना विकासखंड भीमताल, बेतालघाट एवं नैनीताल शहर में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में अध्यनरत् छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रो में पंजीकृत बच्चों के अभिवावक तक ससमय पहुँचा दी जाय।उक्त क्षेत्र के समस्त अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित समयानुसार कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए।और विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *