June 10, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

होटल एवं गेस्ट हाउसों का संयुक्त अग्नि सुरक्षा निरीक्षण

0
1004222195
012 013
111 222 333

प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां एवं अभिलेखीय त्रुटियां चिन्हित की गईं

हल्द्वानी नैनीताल।
होटल एवं गेस्ट हाउसों का संयुक्त अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के परीक्षण हेतु गठित संयुक्त समिति ( राजस्व, फ़ायर ,पर्यटन तथा पुलिस)द्वारा आज हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र स्थित विभिन्न होटल एवं गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल द्वारा होटल कुटुम्ब (नैनीताल रोड), होटल इमपिरियो (नैनीताल रोड), होटल रेडियम (काठगोदाम) तथा एन.ज़ेड. गेस्ट हाउस (काठगोदाम) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में अग्निशमन विभाग द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC), अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, जल भंडारण एवं अग्निशमन हेतु जल उपलब्धता, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।
संयुक्त समिति द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उक्त प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां एवं अभिलेखीय त्रुटियां चिन्हित की गईं, जिनके संबंध में मौक़े पर चालानी कार्रवाई की गई । इसके अतिरिक्त उक्त दोनों होटल्स का पर्यटन विभाग में पंजीकरण भी नहीं पाया गया, तथा इनके विरुद्ध तत्काल पर्यटन अधिकारी द्वारा मौक़े पर ही कार्रवाई की गई ।
जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाएंगे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *