September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए

0
1004220906
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

आदि कैलाश यात्रा मैं जुड़े यात्रियों को शपथ दिलाई

डीडीहाट नैनीताल। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित पवित्र आदि कैलाश यात्रा के प्रथम चरण के अंतिम यात्री दल की वापसी पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए उन्हें शपथ दिलाई।
उनके द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान के 695 वें दिन पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए उन्हें पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाई गई मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने यात्रा अवधि में भी पर्यावरण को प्रदूषितकरने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं किया। साथ ही कूड़ा निस्तारण भी किया।यात्रियों ने कहा कि वह अब अपने घर जाकर यात्रा की सफलता पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधा अवश्य लगाएंगे। यात्रा दल का स्वागत करने वालों में प्रबंधक मनोज कुमार बलवंत सिंह, बबलू ,गजेंद्र धामी हरसिंह, ललित कुमार ,त्रिभुवन व यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर अर्जुन बोरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *