सामाजिक रक्तदान संस्था एक कदम अच्छाई की ओर के सचिव
रवि कुमार के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन


नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक रक्तदान संस्था एक कदम अच्छाई की ओर के सचिव रवि कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन एम एस दुग्ताल रक्तदान के दौरान मौजूद रहे और उन्होंने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया। और संस्था के सचिव रवि कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, बता दे रक्तदान करने वालों में अध्यक्ष संस्थापक अभिषेक मुल्तानिया युवी, सचिव रवि कुमार, अंकित टम्टा, आकाश कुमार ,
विक्रम रावत, मयंक चिल्वाल
रोहित जोशी,
आदि लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। बता दें रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इस मौके पर
अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया, सचिव रवि कुमार, अंकित टम्टा, आकाश कुमार, विक्रम रावत, मयंक चिल्वाल एवं चिकित्सालय की ओर से डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स आकांक्षा, एवं माजिद अली उपस्थित रहे।
इस दौरान अध्यक्ष अभिषेक मुल्तानिया द्वारा कहा गया कि रक्तदान की सेवा निरंतर चलते रहेगी।





















