September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद आर्य का गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान जारी

0
1004211519
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

समूह की महिलाओं से भी की मुलाकात

नैनीताल।सरोवर नगरी में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य का गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है मंगलवार को भी उन्होंने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लाक के ज्योलीकोट में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिले एवं उनको डबल इंजन सरकार की महिलाओं के लिए विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात डॉ भुवन चंद्र आर्य ने पार्वती प्रेमा जगाती आवासीय विद्यालय नैनीताल पहुंचकर वाइस प्रिंसिपल/ जिला संपर्क प्रमुख डॉ माधव त्रिपाठी जी एवं विद्यालय स्टाफ से मुलाकात की एवं नयी शिक्षा नीति के संबंध में वार्ता की है। उसके बाद उन्होंने भीमताल ब्लाक के ग्राम देवीधुरा,पटवाडांगर,एवं बल्दियाखान पहुंचकर क्षेत्र के लोगों के साथ जनसंपर्क किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं एवं पर्यटन से क्षेत्र में नये रोजगार की संभावनाओ के बारे में चर्चा की जिसमें स्थानीय लोगों ने डॉ आर्य के लगातार क्षेत्र में आने से खुशी जाहिर की है। इस मौके पर महिला समूह की दीपा शाह ,नीलम शाह , कंचन आर्य,हेमा असवाल ,गीता आर्य,नेहा सिजवाली , मुन्नी देवी ,होनी टम्टा,दीपा सांगुडी ,आरती आर्या,मीना , मनीषा एवं अन्य महिलाओं और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात और जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *