September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004191411
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

टैक्सी बाइक युवाओं के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ भुवन चंद्र आर्य ने रविवार को नैनीताल में टैक्सी बाइक युवाओं के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया जल्दी ही वह इस संदर्भ में देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर इसका समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। भाजपा नेता के इस आश्वासन पर टैक्सी स्कूटी मोटरसाइकिल संचालकों की कुछ आस जागी है। इसके पश्चात लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की है। उसके पश्चात हल्द्वानी निवासी मोहन पाठक को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर उनसे मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उसके पश्चात भीमताल ब्लॉक के भूमि आधार कॉपी में भूमियाधार खूपी में स्थानी लोगों की बैठक में सम्मिलित होकर डबल इंजन सरकार की जनकल्याण योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर राजेश चन्द्र, डॉ विरेन्द ,लीलाधर ,बाबी जलाल , प्रदीप कुमार,माधो चन्द्र, सरस्वती देवी ,संतोष देवी ,जानकी देवी ,प्रमोद कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *