नगर पालिका को महापालिका बनाने को लेकर और
सात नंबर की क्षतिग्रस्त लिंक सड़क को अतिशीघ्र बनाने को लेकर
मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने
वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह पडियार के नेतृत्व में सीएम धामी को ज्ञापन सोपा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भरपूर जोश के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री महोदय को नैनीताल नगर की नगर पालिका जो कि भारत की सबसे पुरानी पालिकाओं में से एक है । इसकी स्थापना ब्रिटिश सरकार में 3 अक्टूबर 1850 को हुई थी । इस पालिका को तत्कालीन नगर पालिका उत्तर पश्चिम की पहली और देश की दूसरी पालिकाओं में से एक है । नैनीताल में उच्च न्यायालय, कुमाऊं कमिश्नरी ,जिला मुख्यालय ,राज भवन नगर पालिका क्षेत्र में मौजूद है। वर्तमान समय में नगर की जनसंख्या लगभग 50000 है और वोटरों की संख्या लगभग 30000 है । लेकिन नैनीताल नगर पालिका एक पर्यटक क्षेत्र होने के नाते प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। जिनको पानी सीवरेज बिजली शहर की स्वच्छता मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी रहती है अगर नैनीताल नगर पालिका को महानगरपालिका का दर्जा प्राप्त प्राप्त होता है तो जनता को नैनीताल नगर पालिका के गौरव में इतिहास को देखते हुए इसको महानगरपालिका का दर्जा देने की मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया गया है। नगर की समस्याओं में एक विषय सात नंबर की सड़क सात नंबर क्षेत्र जो की सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी निवास करते हैं तथा प्रतिदिन विद्यार्थियों बुजुर्गों एवं नागरिकों का आवागमन इसी मुख्य मार्ग से होता है यह मार्ग विगत 1 साल से क्षतिग्रस्त हुआ है जिसका अभी तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो पाया है जो कि पिछली आपदा में यह सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी ।
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से सात नंबर की क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण की मांग की।
जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, अरविंद पडियार, हरीश राणा, लाल सिंह बिष्ट, संतोष कुमार, मोहित रौतेला, आयुष भंडारी, भूपेंद्र बिष्ट , हेमंत बेदी, मयंक पंत, सभासद मनोज जगाती, भगवत रावत, विक्रम राठौर, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, कमल जोशी, चेतन बिष्ट, दीपक मेलकानी आदि ने मुख्यमंत्री को सामूहिक रूप से मांग पत्र सौंपा।





















