September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों के लिए बहुद्देशीय भवन के निर्माण की सीएम धामी द्वारा घोषणा का

0
1004168128
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया स्वागत

भीमताल नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भीमताल पहुंचने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों के लिए बहुद्देशीय भवन के निर्माण की घोषणा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है।
यह मांग व्यापार मंडल भीमताल के अध्यक्ष श्री पंकज जोशी, कैप्टन महेश चंद्र जोशी एवं सह प्रभारी कुमाऊँ मंडल अखिलेश सेमवाल द्वारा प्रमुखता से उठाई गई थी। क्षेत्र के व्यापारियों एवं पूर्व सैनिकों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।
इसके लिए हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने व्यापारियों एवं सैनिकों की इस महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से शासन स्तर पर रखा तथा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा का इस जनहितकारी घोषणा के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *