September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शेरवुड कालेज के   तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह के दूसरे दिन  वार्षिकोत्सव मे नाटकों के साथ नाइट पीटी से जगमगाई  की शाम

0
1004161734
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल ।  विद्यार्थियों ने नाटकों के साथ नाइट पीटी का अद्भुत प्रदर्शन कर शेरवुड कालेज के वार्षिकोत्सव की शाम को यादगार बना दिया। बीरवार को गीत संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समारोह के मुखय अतिथि पूर्व छात्र व लेफटिनेंट जनरल दिव्य गौरव मिश्रा थे।
 सांझ ढलने के बाद विद्यालय प्रागंण में नाइट पीटी के तहत टॉर्च व मशालें जलाकर मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अंधेरे के बीच विद्यार्थियों के हाथों में जलती रोशनी का नजारा अद्भुत रहा। तत्पश्चात मास पीटी का आयोजन किया गया। इस बीच टॉर्च के जरिए देश का मानचित्र और विद्यालय का लोगो का टॉर्च लाइट टैटू नजारा दर्शनीय रहा। यात्राश्चात विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक के विविध करतब दिखाकर दर्शकों की वाह वाही लूटी। करीब दो घंटे चली नाइट पीटी में विद्यार्थियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
 इस मौके पर मुखय अतिथि ले. ज. दिव्य गौरव मिश्रा ने कहा कि देश के चुनिंदा जगहों पर ही नाइट पीटी का भव्य आयोजन किया जाता है। यह वास्तव में चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम है और गौरव की बात है शेरवुड कालेज इस परंपरा को सफलता पूर्वक प्रदर्शन करते आ रहा है। इससे पूर्व विद्यालय सभागार में साउंड ऑफ म्मयूजिक संगीत संध्या आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ गीत संगीत की धूम रही। साथ ही अंग्रेजी नाटकों का मंचन किया गया । विद्यार्थियों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की वाह वाही लूटी। इस मौके पर विद्यालय के अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने समापन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा, अविनाश चंद्र, हेम पांडे, बासु साह, आर पी सिंह, कवि अपूर्व गौरव, बिक्रम शाह समेत अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *