September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पौधारोपण अभियान के तहत

0
1004159054
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

आदि कैलाश यात्रा में जा रहे यात्रियों ने गूंजी व कला पानी में पौधारोपण किया

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान जारी है।
दिनेश गुरु रानी द्वारा उच्च हिमालय क्षेत्र में आदि कैलाश यात्रा में जा रहे यात्रियों के माध्यम से गूंजी व कला पानी में पौधारोपण किया जा रहा है व हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के अभियान के तहत यात्रियों को जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आज कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से गए आदि कैलाश यात्रियों ने काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। यात्रियों ने कहा कि वह दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए गए हिमालय बचाओ अभियान से से प्रेरित होकर अपने घर जाकर भी पौधारोपण करेंगे।। यात्रा दल में 10 यात्री शामिल हैं। यात्रा के कोऑर्डिनेटर वेद प्रकाश भट्ट है। कार्यक्रम में गूंजी के प्रबंधक होशियार सिंह जी शामिल रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कल 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वर्मा के नेतृत्व में पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित दानवीर जसुली देवी धर्मशाला परिसर में पौधारोपण किया जाएगा जिसमें पर्यावरण से जुड़े लोग भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *