बेतालेश्वर मेले मैं बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन आर्य
आयोजकों ने किया शॉल ओढाकर भव्य स्वागत



नैनीताल। बेतालघाट। विधानसभा नैनीताल के बेतालघाट बेतालेश्वर मेला जो 1 जून से -7 जून 2026 आयोजित है उसके तृतीय दिवस पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य को मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान मेला आयोजकों द्वारा उनका शॉल ओढाकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान भाजपा नेता भुवन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा बेताल घाट का स्थानीय बेतालेश्वर मेला लोकप्रिय है जो यहां की संस्कृति को दर्शाता है। और यहां मेले में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर बेतालेश्वर मेला के मुख्य आयोजक दीप रैखाडी ,एवं संरक्षक पूरन अरोड़ा का डॉ आर्य ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।





















