September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीएम रयाल  ने की नैनीताल आने वाले पर्यटकों से गुजारिश

0
1004151734
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

यातायात नियमों का अनुपालन करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का अवश्य  सम्मान

नैनीताल । नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते पर्यटकों की संख्या के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में आने वाले  सभी पर्यटकों/ श्रद्धालुओं/ प्रवासियों एवं अतिथियों से अपील करते हुए कहा है कि वह यातायात नियमों का अनुपालन करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का अवश्य सममान करें।
उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को देखते हुए सभी आगंतुकों का दायित्व है कि वे अपने वाहनों को सडक़ किनारे अनियोजित ढंग से खड़ा न करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे उससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ऐसे में पर्यटक प्रशासन का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।
उन्होंने पर्यटकों से देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध/ सांस्कृतिक/ विरासत/ स्थानीय रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक मूल्यों को अपनाने और उनका सममान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने  कहा कि देवभूमि  अपनी प्राकृतिक सुंदरता/ सांस्कृतिक विविधता और अतिथि सत्कार के लिए देश.विदेश में विशेष पहचान रखता है।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आने वाले सभी पर्यटकों का हृदय से स्वागत है। उन्होंने कहा पर्यटक यहां की प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेने के साथ अपने साथ सकारात्मक अनुभव और अच्छा संदेश लेकर जाएंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला प्रशासन सहित पुलिस/ परिवहन/नगर निकाय/जिला पंचायत/ पेयजल व पर्यटन विभाग के अधिकारियों को सखत निर्देश दिए कि वह जिले में आने वाले पर्यटकों/आगन्तुकों हेतु सभी सडक़ मार्गों क्षेत्रों में यातायात व्यस्था सुदृढ़ रखने के साथ ही पार्किंग स्थलों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *