September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्यपाल गुरमीत से एरीज के निदेशक प्रोफेसर मनीष और रजिस्टार मोहित ने की शिष्टाचार भेंट

0
1004151271
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल। सरोवर नगरी के लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन, नैनीताल में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के निदेशक प्रो. मनीष नजा तथा रजिस्ट्रार मोहित जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न वैज्ञानिक, शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने एरीज द्वारा विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों में विशेष आउटरीच कार्यक्रमों की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि एरीज विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा स्थानीय समुदायों के साथ अधिक सक्रिय सहभागिता स्थापित कर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे तथा युवाओं को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।

बैठक में राज्यपाल ने एरीज में निकट भविष्य में प्रारम्भ होने वाली वैज्ञानिक परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संस्थान की भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एरीज विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा और उत्तराखण्ड को वैज्ञानिक गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान देगा। बैठक के दौरान एरीज के निदेशक प्रो. मनीष नजा ने संस्थान द्वारा खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी तथा वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्रों में किए जा रहे महत्वपूर्ण शोध कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से देवस्थल परिसर में स्थापित अत्याधुनिक दूरबीनों, वहां संचालित वैज्ञानिक कार्यक्रमों, शोध सुविधाओं तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने एरीज द्वारा प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे इसरो, डीआरडीओ तथा बीईएल के साथ किए गए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) तथा उनसे प्राप्त वैज्ञानिक निष्कर्षों और सहयोगात्मक शोध कार्यों की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *