June 5, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

स्थानीय जनप्रतिनिधियो को विश्वास में लेकर कार्य करे जमरानी परियोजना के अधिकारी: ब्लॉक प्रमुख डाक्टर बिष्ट

0
1004146445
012 013
111 222 333

भीमताल नैनीताल। ब्लॉक सभागार भीमताल में ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित ‘जनसंवाद दिवस’ में जमरानी बांध परियोजना के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नाराजजी व्यक्त की। बैठक में पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में विभाग द्वारा सोलर लाइट वितरण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का मामला प्रमुखता से छाया रहा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अधिकारी उन्हें बिना विश्वास में लिए धरातल पर योजनाएं चला रहे हैं। सोलर लाइट वर्तमान में परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। प्रमुख ने वास्तविक जरूरतमंद जंगल के किनारे आवास क्षेत्र में प्राथमिकता से सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। जमरानी बांध से भविष्य वर्तमान में प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों को छोड़ा गया हे उन्हें भी इस परियोजना में शामिल किया जाए प्रमुख ने इस जनकल्याणकारी योजना से अन्य ग्राम पंचायतों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट की जनप्रतिनिधियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जमरानी बांध के विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधयो को विश्वास में लेकर समन्वय से ही कार्य करने के निर्देश दिए ताकि सभी का आपसी समन्वय बना रहे। ग्रामीण और शहरी पेयजल संकट की समस्या बैठक में आई बैठक में क्षेत्र में गहराते संकट पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम पंचायतों में पेयजल की किल्लत को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने जल संस्थान के अधिशासीअभियंताको निर्देश दिए कि खराब पंप तुरंत हों ठीक करे ब्लॉक में पानी का पंप खराब पड़ा हैं, विभाग द्वारा बताया गया युद्धस्तर पर ठीक करने के साथ तुरंत सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल सुचारू किया जाए ताकि जनता को पानी के लिए न तरसना पड़े। इस बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया,ग्राम प्रधान जया बोहरा, लक्ष्मण गंगोला, नंदन सिंह,प्रेमा शर्मा,राधा कुल्याल, प्रदीप कुमार, मुकेश पलड़िया, शेखर भट्ट, धर्मेंद्र रावत बीडीसी उमा देवी, अंजू पांडे, मुकेश मेहरा,धर्मेंद्र शर्मा, गोविंद राणा, श्याम मेहरा, लक्ष्मी दत्त,कुंदन जीना, नवीन क्वीरा , अधिशासी अभियंता जल संस्थान आर एस गर्व्याल ,बीडीओ हर्षित गर्ग, सिंचाई एवं जमरानी सी एस कांडपाल, हर्षित कुमार, संजय कुमार एडीओ पंचायत भूपाल बिष्ट अधिकारी मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *