September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004144311
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेला के माध्यम से किया जागरूक और की चर्चा

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगरपालिका परिषद द्वारा पंत पार्क स्थित लगे फड़ो मैं जाकर पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेला के माध्यम से निम्न बिंदुओं पर कार्य एवं चर्चा कि गई। इस दौरान वेंडर को बताया गया कि जिस वेंडर्स के द्वारा प्रथम चरण का ऋण पूर्ण कर दिया गया है, उस वेंडर को द्वितीय चरण के ऋण लेने हेतु प्रेरित किया गया। और जिस वेंडर्स के द्वारा द्वितीय चरण का ऋण पूर्ण कर दिया गया है, उस वेंडर को तृतीय चरण के ऋण लेने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जिस वेंडर्स के द्वारा द्वितीय चरण का ऋण पूर्ण कर दिया गया है, उस वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड हेतु प्रेरित किया गया। और समस्त वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन हेतु भी प्रेरित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सी,एम,एम, टीम के द्वारा समस्त जानकारी दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम मे विजय, जमीर अहमद, संजय कुमार,केशी राम, दीवान सिंह, कमला, लक्ष्मी सहित अन्य वेंडर्स के साथ -साथ सूड़ा अनुभाग से सी. एम. एम. सीमा पाण्डेय, चन्दन सिंह भण्डारी, सोनू तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *