September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैंची धाम दर्शन के लिए आए पर्यटक का गुम हुआ पर्स

0
1004144285
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

पर्यटक ने मित्र पुलिस का जताया आभार

कैंची धाम नैनीताल। कैंची धाम दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु का गुम हुआ पर्स नैनीताल पुलिस के यातायात कर्मियों की तत्परता से सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया। बता दें सोनू पुत्र सन्त्रेष, निवासी ग्राम पुवायां आलमपुर, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), कैंची धाम मंदिर दर्शन हेतु आए थे। इस दौरान उनका पर्स भवाली क्षेत्र में कहीं गिर गया था। पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ लगभग ₹4,000 नगद भी मौजूद थे।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज पंत एवं हेड कांस्टेबल अमर सिंह द्वारा पर्स की खोजबीन कर उसे सकुशल बरामद किया गया तथा सत्यापन उपरांत उसके स्वामी सोनू को सुपुर्द किया गया। खोया पर्स और सामान मिलने पर पर्यटक सोनू ने मित्र पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *