September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल के जूनियर इन्टर हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में

0
1004142183
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

मॉर्डन डान्स में हिमालय हाउस के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत (सन्देशे आते हैं और मिट्टी के बेटे) पर खूब तालियां बटोरी

हिमालय हाउस रहा विजेता

भीमताल नैनीताल। लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, भीमताल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जूनियर इन्टर हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसे हिमालय हाउस ने जीता। विद्यालय सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक एस०एस०नेगी, रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल और घिल्डियाल द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके उपरान्त कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के बीच इन्टर हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता के वन्दना (नव दुर्गा) में हिमालय हाउस, प्रॉप / एरोबिक डान्स (सैटरडे नाइट) में हिमालय हाउस, लोक नृत्य (मराठी) में नीलगिरी हाउस लोक गीत (झारखंडी) में हिमालय हाउस, नाटक (नशा मुक्ति) में हिमालय हाउस, मॉर्डन डान्स में हिमालय हाउस, देशभक्ति गीत (सन्देशे आते हैं और मिट्टी के बेटे) में हिमालय और नीलगिरी संयुक्त रुप से और ऑरकेस्ट्रा में विन्ध्या हाउस प्रथम रहे। सभी कार्यक्रमों के अंकों के आधार पर शिवालिक हाउस चतुर्थ, विन्ध्या हाउस तृतीय, नीलगिरी हाउस द्वितीय एवं हिमालय हाउस प्रथम रहा। इस दौरान विजेता और उपविजेता हाउसो पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य एस०एस० नेगी के कर कमलों किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्री नेगी ने सभी विजेता प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाईयाँ और शुभकामनाएँ प्रेषित की और उप विजेता व प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को और अधिक परिश्रम व लगन के साथ अगले वर्ष तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लगभग सभी विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षक गण और कर्मचारी उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका गीत एवं नाटक प्रभाग नैनीताल से सेवा निवृत्त वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल द्वारा निभाई गई। अपने सम्बोधन में घिल्डियाल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कार्यक्रमों में नृत्य एवं नाटक के अभिनय की बारीकियों से अवगत कराते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०एस० नेगी द्वारा अनिल घिल्डियाल एवं घिल्डियाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की समन्वयक कंचन जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *