September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्कूल फेस्ट अभिव्यक्ति 2026 का हुआ आयोजन

0
1004135086
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

विद्यालय के ग्रीनहाउस (कैलाश हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्कूल फेस्ट अभिव्यक्ति 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 26 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के चार हाउस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मोबाइल फोटो ग्राफी, साइंस मॉडल, ग्रुप डांस व फैशन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। फैशन शो में प्रतिभागियों द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों व राज्यों की विभिन्न जनजातियों को फैशन के माध्यम से दर्शाया गया जिसने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों व अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया। डांस में छात्रों द्वारा 60 के दशक व 90 के दशक के गानों में परफॉर्मेंस करी गई। कार्यक्रम के अंत में विजय हाउस की घोषणा करी गई जिसमें विद्यालय के ग्रीनहाउस (कैलाश हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सत्र 2025-26 की हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सीडी त्रिपाठी मेमोरियल ट्रॉफी व डॉ गिरी बाला पंत छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में विद्यालय की संरक्षिका सुनीता त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी, विद्यालय की उप प्रधानाचार्य कविता सनवाल, तथा स्कूल के छात्र-छात्राएं अतिथिगण शिक्षक गण कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *