October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मां नैना देवी मंदिर में महिलाओ ने अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की

0
1003975519
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते रोज शनिवार को मां नैना देवी मंदिर में प्रातः से ही महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की है और वट सावित्री व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। बता दे शनिवार को शहर के प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मंदिर के पंडितों द्वारा समूह में विधि-विधान के साथ वट सावित्री व्रत की पूजा संपन्न कराई गई। महिलाओं ने घरों में पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर पहुंचकर वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया। प्रातः से ही मंदिर परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा कर वट वृक्ष की टहनी की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु और परिवार मे खुशहाली की कामना की। मंदिर के पंडितों द्वारा वट सावित्री व्रत की पूजा संपन्न
कराई। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को वट सावित्री की बधाई देते हुए पूजा अर्चना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *