October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने

0
1003965394
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कोतवाली मल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक से जुड़े संवेदनशील प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए

रिपोर्ट जनपद स्तर से तलब कर ली

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमायूँ परिक्षेत्र में कोतवाली मल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक से जुड़े संवेदनशील प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट जनपद स्तर से तलब कर ली है। यह निर्देश तब जारी किए गए, जब प्रकरण के कई पहलू प्रशासनिक और मनोवैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने गए। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए परिक्षेत्र में पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित मिशन संवाद को तत्काल प्रभाव से सक्रिय किया गया है। इस मिशन के तहत अनुभवी और प्रशिक्षित काउंसलर संबंधित अधिकारी के साथ साथ उनके परिजनों से लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं। काउंसलर न केवल मानसिक दबाव को कम करने में सहयोग दे रहे हैं, बल्कि पूरे परिवार को इस स्थिति से उबरने में मदद भी कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह का भावनात्मक तनाव प्रकरण की आगे की प्रक्रिया को प्रभावित न करे।
प्रशासन का मानना है कि इस तरह की परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसलिए काउंसलिंग को प्राथमिकता पर रखा गया है।इधर, प्रकरण की आगे की कार्रवाई विस्तृत आख्या प्राप्त होने पर ही तय मानी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अगले चरण में क्या कदम उठाए जाएंगे और किस दिशा में जांच आगे बढ़ेगी। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर प्रकरण को उच्च संवेदनशीलता में रखते हुए हर पहलू पर गहराई से नजर बनाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *