May 14, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

बालक वर्ग शिवालिक हाउस और बालिका वर्ग नीलगिरी हाउस ने

0
1003953113
012 013
111 222 333

जीती सीनियर इंटरहाउस बास्केट बॉल प्रतियोगिता

भीमताल नैनीताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में इंटर हाउस बास्केट बॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में शिवालिक एवं बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस ने जीती। विद्यालय मैदान में पिछले चार दिन से चल रही प्रतियोगिता में लीग के आधार पर मैच खेले गए। बालक वर्ग से शिवालिक एवं विंध्या हाउस तथा बालिका वर्ग में नीलगिरी एवं विंध्या हाउस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुँचे। बालक वर्ग के फाइनल मैच में काँटे के मुकाबले के बीच शिवालिक हाउस ने विंध्या हाउस को 24-21 के अंतर से हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस ने 10-6 के अंतर से अपनी प्रतिद्वन्दी विध्या हाउस को हरा कर प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता के उपरान्त पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रधानाचार्य एसएस नेगी द्वारा खिलाड़ियों को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई और उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । बालक वर्ग में शिवालिक हाउस के कार्तिक रावत को और बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस की याचना सनवाल को बेस्ट प्लेयर के रूप में सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बास्केटबॉल कोच पूनम परिहार एवं मनोज आर्या ने रेफरी की तथा एस०एस०बिष्ट ने स्कोरर की भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अहिन पाण्डे द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *