नीट परीक्षार्थियों को ऐसे छलना मृत मानवता के समान है: खष्टी बिष्ट

नैनीताल भवाली। पिछले दिनों नीट पेपर लीक मामले पर देश में युवाओं में उबाल है। और कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा पेपर लीक जैसे ज्वलनशील मुद्दो पर अपनी किरकिरी करा चुकी भाजपा सरकार को दोषी मानकर उज्जवल भविष्य के सपने देखने वाले अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहकर उनकी पीड़ा ही बाँटते रहे है। उन्होंने कहा देश के युवा डॉक्टर बनने के लिए कितनी तैयारी करते हैं और अपना पेट काटकर कोचिंग कर अपने सपनों को साकार करने के लिए परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन दुर्भाग्य देखिए परीक्षा देने के बाद पेपर लीक हो जाता है और लाखों बच्चों का भविष्य अधर में पड़ जाता है लेकिन सरकार गुगी बेरी बनकर बैठी रहती है। लेकिन भाजपा सरकार को उनके भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है और
16-16 घंटे की पढ़ाई के बाद वह इस दिन का इंतजार करते है। खष्टी बिष्ट ने कहा मेरी पूरी संवेदना उन मासूम बच्चों के साथ है। जिन्होंने नीट की परीक्षा दी और दुर्भाग्यपूर्ण पेपर लीक होने पर उसे रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कांग्रेस उनके साथ है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।





















