October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003950833
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

धाकड़ धामी के भी लगाए मुर्दाबाद के नारे

नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को पंत पार्क मल्लीताल में नीट पेपर लीक मामले को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धाकड़ धामी को भी नहीं छोड़ा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। एनएसयूआई के अध्यक्ष शार्दुल नेगी ने कहा हम सब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और जो एनटीए है उसे बेन किया जाए। उन्होंने कहा यह 2 साल में दूसरी बार नीट का पेपर लीक हुआ है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। और पूरे देश में लगभग 22 लाख छात्र छात्राएं नीट का पेपर दे रहे हैं। और अधिकतर छात्र-छात्राएं लाखों रुपया कोचिंग में खर्च कर इस परीक्षा को देते हैं जो नीट की तैयारी कर परीक्षा दे रहे हैं और कई सालों से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं उनके भविष्य के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन किया।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी मांगा। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, धीरज बिष्ट, शार्दुल नेगी आयुष आर्या अभिषेक कुमार रोशन धामी कमलेश संतोष, विपुल पांचपाल, आदर्श, बंटू आर्या, दिनेश हिमांशु संजू करन, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *