पर्यावरण मित्रों ने की नालियों की सफाई

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों द्वारा सभी वार्डों में सफाई अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को भी राज भवन वार्ड के सुपरवाइजर संजय सौदा के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने एलपीएस सेंट मैरीज से लेकर सेंट जोसेफ कॉलेज तक रोड में बनी नाली के जालों के नीचे पते मिट्टी गाद निकाल कर नालियों को साफ किया गया। बता दें ग्रीष्मकालीन सीजन चल रहा है और लोकल मानसून भी नजदीक है समय रहते सभी नालियों को साफ नहीं किया गया तो बरसात का पानी रोडो पर बहेगा। इस मौके पर सुपरवाइजर संजय सौदा, मुकेश, सुदेश पवार, लोकेश कुमार, द्वारा सफाई की गई।





















