May 13, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्रतिष्ठित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में

0
1003939573
012 013
111 222 333

एक दिवसीय कार्यशाला में कुल 8 सत्र आयोजित किए गए

नैनीताल। सरोवर नगरी में के प्रतिष्ठित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार सीबीएसई द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के वेन्यू डायरेक्टर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश रहे, जबकि रिसोर्स पर्सन के रूप में विजय पंत जी उपस्थित रहे।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में कुल 8 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षकों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, कार्य–जीवन संतुलन तथा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान सहभागियों ने समूह चर्चा, गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा—
“आज के प्रतिस्पर्धात्मक एवं व्यस्त जीवन में तनाव एक सामान्य समस्या बन गया है, किन्तु सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को तनाव से मुक्ति दिला सकती है। यदि हम हर परिस्थिति में आशावादी दृष्टिकोण अपनाएँ, आत्मविश्वास बनाए रखें तथा अपने कार्यों को संतुलित ढंग से करें, तो मानसिक तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक होते हैं, इसलिए उनका मानसिक रूप से स्वस्थ एवं प्रेरणादायी होना अत्यंत आवश्यक है।”

रिसोर्स पर्सन श्री विजय पंत ने कहा—
“तनाव जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है, परन्तु उसे सही दिशा में नियंत्रित करना ही वास्तविक कला है। योग, ध्यान, सकारात्मक संवाद, समय प्रबंधन तथा आत्मचिंतन के माध्यम से व्यक्ति तनाव को कम कर सकता है। शिक्षकों को केवल विद्यार्थियों को शिक्षित ही नहीं करना होता, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी सशक्त बनाना होता है। इसलिए शिक्षकों का स्वयं तनावमुक्त एवं ऊर्जावान रहना अत्यंत आवश्यक है।”

कार्यशाला में कुल 12 विद्यालयों से 34 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री वीरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *