October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल मे स्पीक मैके संस्था के द्वारा कार्यक्रम में

0
1003930785
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जाने-माने कलाकार पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा द्वारा भजन प्रस्तुत किए

नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 12 मई मंगलवार को स्पीक मैके संस्था के द्वारा एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दे कार्यक्रम में संगीत के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। पंडित साजन मिश्रा द्वारा मुख्य रूप से ख्याल राग में भजन गाए गए जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भजन प्रस्तुतीकरण में पंडित सजन मिश्रा का साथ उनके सुपुत्र सारांश मिश्रा द्वारा दिया गया तबले में उनका साथ चित्रांग पंत द्वारा दिया गया हारमोनियम में संदीप मोहंती और पंडित सजन मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती कविता मिश्रा जो की पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की सुपुत्री हैं द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में स्पीक मैके के कोऑर्डिनेटर और महेश बोरा रिटायर्ड सूबेदार इंडियन आर्मी तथा अतिथि गणों में श्री आलोक शाह, श्रीमती गीता, श्री यू० सी० अग्रवाल, श्रीमती शर्मिष्ठा आनंद बिष्ट, ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार, प्रोफेसर के0 बी0 मलकानी, श्री गौरव बिष्ट, श्री अमन महाजन, लांग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री भुवन चंद्र त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य श्रीमती कविता सनवाल समस्त अध्यापक गण छात्र व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *