October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सीडीओ पांडे ने किया बसगांव में पेयजल योजना का निरीक्षण

0
1003924480
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे द्वारा सोमवार को जनपद नैनीताल के अंतर्गत चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान महिला नर्सरी (महिला समूह )चोपड़ा, बसगांव द्वारा जल स्रोत को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के संबंध में मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया। मुखय विकास अधिकारी ने महिला समूह समेत ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पक्षों की सहमति एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुचारु पेयजल सुविधा मुहैया कराई जा सके।क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखय विकास अधिकारी द्वारा सारा परियोजना अंतर्गत निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है उसका पूर्ण लाभ क्षेत्रीय जनता को मिले इसका विशेष ध्यान रखा जायए विभागीय अधिकारी भी स्वयं समय समय पर क्षेत्र का भ्रमण करें।निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल संस्थान तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *