महिला सभागार में भाजपा सरकार के खिलाफ
कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान चला
विधानसभाओं के प्रभारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंचने का दिया मूलमंत्र









गरमपानी नैनीताल गरमपानी स्थित महिला सभागार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार एवं प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला नैनीताल विधानसभाओं का प्रभारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा संगठन को मजबूत बनाने मे कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और मजबूत संगठन के माध्यम से ही जनहित की लड़ाई को प्रभावी बनाया जा सकता है। इस क्षेत्र का नेतृत्व पूर्व में नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड कांग्रेस आदरणीय यशपाल आर्य जी ने किया है और आप ही के सभी लोगों के आशीर्वाद से विधानसभा अध्यक्ष बने प्रदेश अध्यक्ष बने यह सब महान जनता आपको जाता है अपनी विधानसभा क्षेत्र में आदरणीय यशपाल आर्य जी ने विकास की बहुत बड़े आयाम स्थापित किया।
जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नैनीताल राहुल छिमवाल जी ने संगठन की मजबूती और आने वाले 2027 मे हमारे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के 10 साल की अवगत कराना है, जरूर अपने बच्चों की भविष्य के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को लाना जरूरी है। सतीश नैनवाल उपाध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस जी ने भी अपने बहुमूल्य विचारों एवं मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। इससे पूर्व नवनियुक्त का अध्यक्ष देविंन्द बिष्ट ,गुड्डू भाई का माल्यापण पर स्वागत किया गया और जे डी कत्यूरा को जिला महामंत्री बनने पर माल्यार्पण करके बधाइयां शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पीसी गोरखा, जीशान सिंकु जिला पंचायत सदस्य, मीमांसा आर्या, शीलू ,संजय कुमार संजू व पीयूष जेष्ट प्रमुख सुरेश जोशी सहित आदि लोगों ने अपने विचार रखें विचार रखते हुए कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक योगदान, जनहित में किए गए कार्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी के संघर्ष को विस्तार से उजागर किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह जनता की आवाज बनकर मजबूती से खड़ी हो।
उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता, समर्पण और पूरी ताकत के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें। हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर आम जनता को जागरूक करें तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी सोच को जन-जन तक पहुंचाएं।
हमारा संकल्प स्पष्ट है—संगठन की मजबूती, जनता के अधिकारों की रक्षा और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना।
आइए, हम सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं और आगामी समय में उत्तराखंड में जनहितकारी, जवाबदेह एवं विकास के प्रति समर्पित कांग्रेस सरकार स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।
इस दौरान उपस्थित भुवन तिवारी जी. नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्री देवेंद्र बिष्ट जी, जेoडीo कत्यूरा जी ,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हंसा सुयाल जी, ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी जी सहित सैकड़ो देवतुल्य लोग मौजूद रहे।
एकजुट कांग्रेस – मजबूत कांग्रेस – हमारा संकल्प, खुशहाल उत्तराखंड!
जय कांग्रेस! जय उत्तराखंड!

























