May 11, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

मातृ दिवस पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने 12 संघर्षशील माताओं को

0
1003912472
012 013
111 222 333

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार ने किया सम्मानित 

नैनीताल । सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रविवार को नैनीताल बैंक के सहयोग से  मातृ दिवस के  विशेष मौके पर  आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं नैनीताल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया ।कार्यक्रम के शुभारंभ में नूपुर कला केंद्र हल्द्वानी  के बच्चों द्वारा वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुखय अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने सभी महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार एवं समाज के निर्माण में माता का योगदान अतुल निय है, उन्होंने सभी माताओं के त्याग और समर्पण को नमन किया।
इस मौके पर  नैनीताल बैंक के प्रबंधक राजेंद्र सिंह उपस्थित माताओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना की तथा उन्हें समाज की सशक्त धुरी बताया। इससे पूर्र्व कलब द्वारा सभी माताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में कलब द्वारा समाज की १२ संघर्षशील महिलाओं (कंचन भंडारी, अर्चना चौधरी, अंजू जगाती, लतिका जलाल शाही, सोनू रावत, स्वाति बोरा, चित्रा पांडे, गीता मेहरा, मीनू अग्रवाल हल्द्वानी से शशि सिंह एवं सौमया अग्रवाल) को सममानित किया गया। कलब की महिलाओं ने माताओं के सममान में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि मां की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।  इस अवसर पर कलब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी समेत ज्योति ढौडियाल, कंचन जोशी, दीपा पांडे, हेमा भट्ट, आभा शाह, रानी शाह, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, रमा भट्ट, अनुराधा भट्ट, सविता कुलारा, दया कुंवर, मधुमिता, जूही अग्रवाल, मानसी गर्ग, भावना शाह, दीपिका बिनवाल, वंदना जोशी, विमलेश गोस्वामी, तुसी शाह, गीता शाह, आशा पांडे तथा सरस्वती शिराला आदि सदस्य उपस्थित थी।  कार्यक्रम का संचालन कलब की सचिव डा. प्रगति जैन तथा मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *