May 11, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे अधिकारी: सचिव दीपक कुमार

0
1003912457
012 013
111 222 333

 समीक्षा बैठक  मे सीएम घोषणाओं से लेकर गड्ढा मुक्त सडक़ तक होगा सत्यापन’

नैनीताल । सचिव, संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन उत्तराखण्ड दीपक कुमार की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन भीमताल में विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सचिव द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की  समीक्षा करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत परखने के निर्देश दिए ।
सचिव  ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में योजनाओं का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को लाभार्थी सत्यापन, अवसंरचना निरीक्षण एवं सेवा वितरण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देने को कहा।बैठक में विभिन्न २९ बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

    बैठक में सचिव ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह फ ील्ड में जाकर योजनाओं का सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फ त्र्याल, जिला अर्थ एवं संखयाधिकारी डॉ मुकेश नेगी  सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *