September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

तल्लीताल टीआरसी में लगी लिफ्ट से बुर्जुर्गों व पर्यटकों को बड़ी राहत

0
1003892754
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी  के तल्लीताल स्थित टीआरसी में अब पर्यटकों को सीढिय़ां चढऩे की परेशानी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर और जीएम विजयनाथ शुकल ने नई लिफट का उद्घाटन किया। तीन मंजिला भवन में लिफट लगने से खासतौर पर बुजुर्ग और उम्रदराज पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।
टीआरसी की मैनेजर भगवती लोहनी ने बताया कि भवन में काफ ी सीढिय़ां होने के कारण पर्यटकों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर बुजुर्ग पर्यटक टॉप फ्लोर तक जाने में असहज महसूस करते थे वहीं स्टाफ को भी कई बार सर्विस देने के दौरान सीढियां चढऩी पड़ती हैं। उन्होंने बताया कि अब लिफट शुरू होने से टीआरसी के सभी फ्लोर तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इससे पर्यटकों के साथ.साथ टीआरसी स्टाफ को भी रूम सर्विस देने में सुविधा होगी। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना निगम की प्राथमिकता है। इस दौरान केएमवीएन के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *