October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की घटना पर अधिवक्ता को २४ घंटे की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की घटना पर 

0
1003892518
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भडक़ा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने किया  गहरा आक्रोश व्यक्त

 

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल की एक महत्वपूर्ण 0बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत ने की  जिसमें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता को २४ घंटे की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक स्वर में इस घटना की कड़ी भत्र्सना की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटना न केवल संविधान की मर्यादा के खिलाफ है बल्कि न्यायिक प्रक्रिया के मूल सिद्धांतों के भी विरुद्ध है। अधिवक्ताओं ने इस कृत्य को न्यायपालिका और अधिवक्ता समाज के बीच के संतुलन को बिगाडऩे वाला बताया।
बैठक का संचालन महासचिव सौरव अधिकारी ने किया। इस दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सह अध्यक्ष  डी.के. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एम.सी. पंत, बी.एस. अधिकारी, योगेश पचोलिया, मीना बिष्ट, राजेश शर्मा, टी.एस. फ त्र्याल, विश्वस्थ काण्डपाल, डी.एस. मेहता,गौरव काण्डपाल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एकमत होकर इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *