May 8, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सरोवर नगरी में कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने चंपावत कांड के विरोध में किया प्रदर्शन

0
1003880466
012 013
111 222 333

धामी सरकार का फूंका पुतला

नैनीताल। सरोवर नगरी में चंपावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुई गलत हरकत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। बीरवार को मल्लीताल स्थित पंत पार्क में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धामी सरकार का पुतला दहन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
बता दें नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों को जल्द गिरफतार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन में नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद जीनू पांडे, सभासद अंकित चंद्र, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट तथा पीके शर्मा व जेके शर्मा,राहुल देव, नफीस, कैलाश,कुणाल,सक्षम,इमरान,नितिन जाटव,चीमा,नमन,मनीष बिष्ट,रमेश बिष्ट,सचिन कुमार, सिदार्थ टंडन, राहुल कुमार, सुनील मेहरा,सूरज पांडे,रवींद्र राठौर,देवकी, गीता मंडल, लता तरुण, त्रिभुवन सिंह फत्र्याल,भुवन बिष्ट, राजेंद्र व्यास,संजय कुमार,मनोज ममगाई आदि कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *