विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने वानिकी विषय को यू जी सी नेट की दी मान्यता

नैनीताल। विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने वानिकी विषय को यू जी सी नेट हेतु मान्यता दी है । यू जी सी के सचिव श्यामा रथ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जून 2026 में होने वाली नेट परीक्षा में वानिकी विषय को शामिल कर लिया गया है तथा पाठ्य क्रम को वेब साइट में अपलोड किया जा चुका है । यूजीसी की 597 बैठक 18 अप्रैल 2026 को हुई जिसमें वानिकी को शामिल किया गया ।इससे पूर्व ड्राफ्टिंग 8 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता डॉ शेर सिंह सामंत फैलो ऑफ नेशनल अकादमी एवं पूर्व निदेशक एच एफ आर आई शिमला द्वारा की गई । 5 बैठकों के बाद पाठ्यक्रम तैयार किया गया । उक्त मांग को कूटा द्वारा कई बार प्रस्तुत किया गया । वानिकी को नेट परीक्षा में शामिल किए जाने से विशेष रूप से पूरे देश के वानिकी के विद्यार्थी तथा विशेष रूप से हिमालय प्रदेश के छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगी तथा वन संरक्षण में भी मदद मिलेगी एवं वानिकी को हिमालयी क्षेत्र के महाविद्यालयों में भी प्रारंभ किए जाने की बहुत जरूरत है । डॉ बी एस कालाकोटी तथा प्रॉफ ललित तिवारी द्वारा यू जी सी का धन्यवाद किया गया है तथा 8 सदस्यीय समित एवं चेयरमैन डॉ एस एस सामंत के प्रति आभार व्यक्त किया है।




















