September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सभासद गजाला ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष रखी नगर विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं

0
1003801713
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते रोज डॉ रघुनंदन सिंह टोलिया प्रकासनिक अकादमी मैं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सरकारी संस्थानों पंचायती राज संस्थाओं नगरी निकाय वन पंचायतो के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सतत विकास एवं स्थिति पारीस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करने के लिए संबोधित किया था। इस दौरान नगर पालिका नैनीताल सुखताल वार्ड की सभासद गजाला कमाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष 74वें संविधान संशोधन के अंतर्गत नगर निकायों की स्थिति एवं चुनौतियों पर अपनी बात प्रभावी रूप से रखी। सभासद गजाला ने बताया कि 74वें संविधान संशोधन का उद्देश्य नगर निकायों को सशक्त बनाना था, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी कई समस्याएं बनी हुई हैं। विशेष रूप से शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या, संसाधनों की कमी, आधुनिक तकनीकों का अभाव और पर्याप्त बजट न मिलने जैसी चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान स्पीकर महोदय ने उनकी बात को गौर से सुना और अस्वस्त किया। बता दे गजाला ने कहा कि नगर पालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर से अधिक सहयोग और वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन हेतु आरएफ सेंटर, कूड़ा उठाने वाली आधुनिक गाड़ियां और अन्य आवश्यक संसाधनों की मांग की गई। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल भी मौजूद थी। इस मौके पर सभासद गज़ाला कमाल,, सभासद सपना बिष्ट,भगवत रावत,लता दफौटी, रमेश प्रसाद, राकेश पंवार, सुरेन्द्र कुमार, गीता उप्रेती, सहित पालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *