September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल में एलपीजी गैस सिलेंडरों के वितरण में हो रही अव्यवस्था का संज्ञान लेते हुए 

0
1003770592
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एआरओ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने प्रबंधक को दिए सख्त निर्देश

नैनीताल। सरोवर नगरी में  क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने नैनीताल स्थित विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार होम डिलीवरी के माध्यम से पर्वत गैस एजेंसी के प्रबंधक अंकिता पांडे को उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित करने के निर्देश दिये हैं ।
उन्होंने कहा कि जब भी रोस्टर के अनुसार किसी क्षेत्र में गैस सिलेंडर का वितरण किया जाय उस क्षेत्र में डीएसी नंबर की संखया से लगभग  १०  सिलेंडर अधिक लेकर वाहन में भेजे जाए ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस सिलेंडर प्राप्त करने से वंचित न रहे । उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे किसी भी स्थल में गैस सिलेंडर की लाइन लगाकर खड़ें न हों। बिष्ट के मुताबिक संज्ञान में आया है कि कुछ अराजक तत्व जिस दिन धर्मशाला में गैस वितरण होती है उससे एक दिन पहले ही धर्मशाला में नेपाली मजदूरों को खड़ा कर सिलेंडर की लाइन लगा दे रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा कि यदि यह मामला पुन: प्रकाश में आता है तो इस स्थिति में गैस सिलेंडरों को अवैध समझकर जबत कर दिया जाएगा ।
बिष्ट ने कहा कि कोई भी उपभोक्ता किसी भी स्थित में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य का भुगतान किसी भी कर्मचारी को न करें, यदि किसी कर्मचारी द्वारा अधिक मूल्य लिया जाता है या गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का प्रकरण संज्ञान में आने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । एआरओ बिष्ट ने पर्वत गैस एजेंसी के मैनेजर को संबंधित ठेकेदार को क्षेत्रांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस वितरण करने के निर्देश देते हुए ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *