September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुविवि ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास

0
1003770571
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । कुमाऊं विवि नैनीताल के प्रभारी क्रीड़ाधिकारी डा.संतोष कुमार के मुताबिक एलएनसीटी ई भोपाल में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जी-जित्सु (महिला -पुरूष) प्रतियोगिता में ५५ विश्वविद्यालयों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। २२ से २४ अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में कुमाऊ विश्वविद्यालय ने कुल १३ मेडल जीते जिसमें सात स्वर्ण तथा पाँच रजत तथा एक कांस्य पदक शामिल है।
कहा कि विश्वविद्यालय ने पूरे भारत के ५५ विश्वविद्यालयों में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाए जो राष्ट्रीय स्तर पर एक सराहनीय प्रदर्शन को दर्शाता और विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक दिन है।प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय की नव्या पांडे को जॉर्डन की राजधानी अममान में आयोजित ९वीं एशियन जु.जित्सू चैंपियनशिप में नव्या ने ४५ किलोग्राम भार वर्ग (सिंगल इवेंट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया खेल कोटे के तहत उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में दरोग़ा पद पर नौकरी दी थी।
कुविवि के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत द्वारा  इस वर्ष इस खेल को कुमाऊं विश्वविद्यालय में शामिल किया गया है जिसके परिणामस्वरूप यह उपलबधि विश्वविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।इस अवसर पर कुलपति प्रो. रावत जी ने पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई दी है।इनके अतिरिक्त कुल सचिव डॉ.  मंगल सिंह, वित् नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र प्रो. संजय पंत, कुलानुशासक प्रो. एच एस बिष्ट, विजि़टिंग डायरेकटर प्रो ललित तिवारी, कुलानुशासक मंडल तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल तथा समस्त शिक्षको व समस्त कर्मचारियों तथा खिलाडिय़ों द्वारा इस कामयाबी पर बहुत हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *