ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी में मुनैरा २.० का हुआ भव्य आगाज

भीमताल नैनीताल । ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में शनिवार को मुनैरा २.० का भव्य शुभारंभ हुआ। तेजस्वी बुद्धिमत्ता, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और वैश्विक दृष्टिकोण के संगम के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा और कूटनीतिक संवाद का मंच प्रदान किया।
वर्डव्हिमस कलब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने परिसर को वैश्विक एकता के रंगों से सजा दिया। विभिन्न देशों के झंडों से सुसज्जित परिसर ने पूरे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जोशीली बहसों, विचारोत्तजक चर्चाओं और कूटनीतिक रणनीतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ जिसके बाद भावपूर्ण वंदना एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।इस अवसर पर परिसर निदेशक ने अपने संबोधन में ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डॉ कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्थान की प्रगति और विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसे आयोजन संवाद, सहयोग और सार्थक समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में ईशिता कर्नाटक, सदस्य सलाहकार बोर्ड ने स्वागत भाषण दिया जबकि सचिव जनरल सागर सिंह रावत ने औपचारिक रूप से गैवल बजाकर मुनैरा २.०0 का उद्घाटन किया।मुनैरा २.०0 में विभिन्न समितियों का गठन किया गयाए जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासभा ,संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रमस ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीटए लोकसभा तथा इंटरनेशनल प्रेस शामिल रहे।




















