जिला कारागार में फास्ट फूड प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

नैनीताल ।जिला मुखयालय स्थित जिला कारागार नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के सहयोग से ६ दिवसीय फ ास्ट फूड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
बता दें उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/ जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी0डि)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के निर्देशन में यह आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ सिविल जज (सी0डि)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणए नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सचिव द्वारा बंधियों को कहा गया प्रशिक्षण मे पूर्ण रूप से सीखे ताकि भविष्य मे वह अपना स्वरोजगार कर अच्छा जीवन यापन कर सके।




















