September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्रीष्म सीजन के बाद होंगे नैनीताल व्यापार मंडल के चुनाव

0
1003730868
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया चुनाव का सच, फिर साबित हुआ झूठा कौन

नैनीताल। सरोवर नगरी में व्यापार मंडल चुनाव के लिए नए चुनाव अधिकारी का सदस्यता अभियान तथा शीघ्र चुनाव की घोषणा के बाद अब चुनाव में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष की एंट्री हो गई है।जिसमें चुनाव ग्रीष्म सीजन के बाद कराया जाना तय हुआ। उनके बयान ने फिर साबित किया कि क्या है असली सच और झूठा कौन।
बता दें कि जिला व्यापार मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में हाल ही में हुई बैठक में नैनीताल व्यापार मंडल के एकीकरण पर चर्चा हुई और चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। इधर प्रदेश चुनाव प्रभारी रवेल सिंह ने बैठक कर चुनाव अधिकारी जगदीश शाह की अगुवाई में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी।
इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि नैनीताल की मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों के चुनाव के संदर्भ में जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश इकाई के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे से आवश्यक निर्देश मांगे थे जिसके संदर्भ में प्रदेश इकाई ने जिला नैनीताल इकाई को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पर्यटन सीजन में नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन नगरी में व्यापारियों की अति व्यवस्था देते हुए दोनों इकाइयों के चुनाव पर्यटन सीजन के बाद करने के लिए कहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हमें अपने व्यापार को पहले देखना होता है व्यापारी हितों के लिए व्यापार मंडल का गठन किया जाता है जिसका कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
प्रदेश में हमारे संगठन की 383 नगर इकाइयां कार्यरत हैं जिनमें नगर इकाई द्वारा अपना प्रतिनिधि स्वयं चुना जाता है। हमारा संगठन एकमात्र ऐसा व्यापारी संगठन है जो लोकतांत्रिक तरीके से नगर इकाइयों व प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव करवाता है।
इसी पार्दर्शी प्रणाली के चलते हमारे संगठन की महत्ता अन्य संगठनों से अधिक है। अब यह स्पष्ट हो गया है की 6 माह के अंदर दोनों मल्लीताल और तल्ली ताल व्यापार मंडलों के चुनाव हो जाएंगे। अब व्यापारी नेता अपने प्रचार में जुट जाएंगे। वैसे भी व्यापारी नेताओं ने अंदर खाने अपनी तैयारियां शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *