गीतकार मासूम शर्मा का व्यवहार पर सरकार की चुप्पी बेहद निराशाजनक: पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट

नैनीताल। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के नामचीन सांस्कृतिक गीतकारों के स्थान पर अभद्र गीतकारों को आमंत्रित कर उत्तराखंड को शर्मसार करने वाले आयोजक और सरकार की चुप्पी निराशाजनक है।
बिष्ट के मुताबिक समझ में यह नहीं आता है कि कैसे ये आयोजक हो गए हैं और कैसी यह सरकार जो एक अभद्र गायक की मेहमान नवाजी पर पूरे अमले झमले के साथ आनंद ले रहे हैं। व्यक्तिगत समस्या के साथ उत्तराखंड की पावन भूमि में माँ शारदा के आंगन में गाली गलौज पर बहानेबाजी करने वाले गीतकार मासूम शर्मा का व्यवहार बेहद निराशाजनक और आपत्तिपूर्ण है। हरियाणवी स्टेज गायक मासूम शर्मा ने डीएवी कॉलेज के कार्यक्रम में अभद्र और अशोभनीय गालियाँ देकर देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार किया। बिष्ट ने इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए घोर निंदा करती हैं। कहा कि पवनदीप राजन, नरेंद्र नेगी, जुबिन नौटियाल, मीना राणा तथा माया उपाध्यायए जैसे चिरपरिचित सांस्कृतिक गीतकारों को छोडक़र अशोभनीय गीत गाने वाले हरियाणवी गायक को बुलाकर अपनी भद्द पिटवाने वाले आयोजक और मंच साझा करने वाली सरकार चुप है। आखिर कया हो गया है हमारी पीढ़ी को जो इन असखय कुसंस्कारी गीत बोलो की तरफ़ भाग रहे हैं। ऐसे अश्लील आपत्तिजनक भाषा पर बीजेपी विधायक मुँह ताकते रहे। प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिला असुरक्षा और बेरोजगारी का दंश झेल रही सरकार के लिए इस प्रकार के कुसंस्कारी लोगों के साथ मंच साझा करना निराशाजनक है।




















