October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ब्लाक प्रमुख डा.बिष्ट ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ किया विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

0
1003438878
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड के बलाक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने बुधवार को बलाक के हैडिय़ागांव, चकबहेड़ी तथा सलड़ी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख डा.बिष्ट ने मुखय रूप से आपदा, पलायन,कृषि, लघु सिंचाई (ग्रामीण), मनरेगा और राज्य वित्त व क्षेत्र पंचायत निधि से जुड़े कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा.बिष्ट ने क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने व उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया,कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।
हैडिय़ागांव में बलॉक प्रमुख डा.बिष्ट ने निर्माणाधीन चेकडाम, गुल, कृषि भूमि को जंगली जानवर की सुरक्षा से बचाव हेतु घेरबाड़ का निरीक्षण कर तय समय में कार्य पूर्ण करने को कहा। प्रमुख ने क्षेत्र के हेडियागांव विद्यालय, चेकबहेडी विद्यालय का निरीक्षण किया वहीं विद्यालय के बच्चों से उनकी शिक्षा की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम सलडी में आंगनबाड़ी, प्राथमिक व जूनियर स्कूलों व निर्माणाधीन पशु अस्पताल का निरीक्षण कर कार्य को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, जया बोहरा, नीलम आर्य, बीडीसी देवेश कुमार, मोहित कुमार, अंकित आर्य, यशपाल आर्य,करन दनाई, कमल कुल्याल, बीडीओ हर्षित गर्ग, मोहन राम आर्य, लीलाधर आर्य, कृष्ण कुमार सहित अन्य ग्रामीण व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *