October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उभरता युवा नेता शीलू कुमार के पक्ष में हुंकार

0
1003309876
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल व भवाली में बेतालघाट के बाद दूसरा विधानसभा महाकुंभ जल्दी

8 से 10 हजार लोगों का अनुमानित जमावडा राजनीतिक पार्टियों में भाजपा मचा हडक़ंप

नैनीताल। नैनीताल जिले के बेतालघाट के ऐतिहासिक विधानसभा सम्मेलन की सफलता के बाद नैनीताल या भवाली में दूसरा विशाल जनसभा होने की चर्चा जोरों पर है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस महाकुंभ में ८ से १० हजार लोग जुट सकते हैं जो युवा नेता शीलू कुमार के पक्ष में हुंकार भरेंगे। यह खबर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल मचा रही है। बेतालघाट सममेलन ने पहले ही नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में भूचाल ला दिया था, वहां हजारों युवाओं व महिलाओं और आमजन ने शीलू कुमार के नेतृत्व में विकास, रोजगार तथा शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे स्थानीय मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज बुलंद की थी। उस ऐतिहासिक रैली को विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा संकेत माना जा रहा है।
अब सूत्र बताते हैं कि शीलू कुमार की टीम बहुत जल्द नैनीताल या भवाली में दूसरा ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में जुटी है। शीलू कुमार ने बेतालघाट में मातृशक्ति और युवाओं का भारी समर्थन हासिल किया था जो उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। हालांकिए उनकी टीम ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करने से परहेज किया है।यदि यह सममेलन होता है तो सत्तारूढ़ भाजपा और मुखय विपक्षी कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बज सकती है। शीलू कुमार स्थानीय मुद्दों पर मुखर युवा नेता के रूप में उभर रहे हैं और राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी २०२७ विधानसभा चुनावों का बड़ा ट्रेलर बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *